अजा-जजा समुदायों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देशबल्लारी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति घुमंतू विकास निगम की ओर से क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा एवं परामर्श बैठक को संबोधित करतीं कर्नाटक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति घुमंतू विकास निगम की अध्यक्ष पल्लवी जी.।

बल्लारी. कर्नाटक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति घुमंतू विकास निगम की अध्यक्ष पल्लवी जी. ने अधिकारियों को बल्लारी जिले के विभिन्न तालुकों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति घुमंतू समुदाय के बेघर लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वे बुधवार को बल्लारी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति घुमंतू विकास निगम की ओर से क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा एवं परामर्श बैठक में बोल रहीं थी।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को खानाबदोश समुदाय को आश्रय प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिले में विभिन्न खानाबदोश समुदायों की जातिगत जानकारी एकत्र करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से तालुकावार संयुक्त सर्वेक्षण कराना चाहिए। इन समुदायों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कार्यान्वयन समिति है, जो हर तिमाही में बैठक कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सलाह देती है।

बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. शोभारानी वीजे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद हैरिस सुमैर, जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्य, विभिन्न खानाबदोश समुदायों के नेता और आमजन उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *