सिध्दरामय्या ने लगाया आरोप


हुब्बल्ली. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सिध्दरामय्या ने कहा कि भाजपा समाज में समरसता को खराब कर रही है। जनता के पास जाने के लिए उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है। इसके चलते इसे छुपाने के लिए भाजपा धार्मिक मुद्दों को उछाल रही है।
शहर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिध्दरामय्या ने कहा कि पहले हिजाब अब मस्जिदों में अजान और फलों के व्यापार का मुद्दा उठाया है। पहले से ही हिन्दू-मुस्लिम आम का व्यापार करते आए हैं। वोट बटोरने के लिए भाजपा ऐसा कर रही है। धर्म के नाम पर, भोजन पध्दति के नाम पर गुमराह कर रही है। इस साजिश को लोग जानते हैं। हर चीज के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, यही उनके के लिए भारी पड़ेगा।

ज्ञानेंद्र गृहमंत्री बनने के योग्य नहीं

उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री आरग ज्ञानेंद्र को अनुभव ही नहीं है। इन्हें विभाग का प्रबंधन करना ही नहीं आता है। किसी की भी हत्या होने पर हम इसकी निंदा करते हैं। हिन्दू मरे या मुलसमान मरे दोनों जान हैं। हर्ष की हत्या करने वालों को फांसी पर लटकाएं, उम्रकैद की सजा दें। इसी प्रकार मुस्लिम युवकों की हत्या करने वालों को भी सजा होनी चाहिए। मैसूरु में सामूहिक बलात्कार होने पर गृहमंत्री ने बयान दिया था कि इतनी रात को युवती क्यों बाहर गई थी। ज्ञानेंद्र गृहमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री भी उन्हें शय दे रहे हैं। ईश्वरप्पा तथा भगवंत खूबा ने निषेधाज्ञा होने के बाद भी इसका उल्लंघन कर रैली निकाली थी। इन्हें तुरन्त निलंबित करना चाहिए था।

राज्य में बंद हो रहे सभी उद्योग

सिध्दरामय्या ने कहा कि कोविड पूरी दुनियां में है, राज्य में मात्र नहीं। औद्योगिक कंपनियां निवेश करने के लिए कर्नाटक को नहीं आकर तमिलनाडु जा रही है। राज्य में सभी उद्योग बंद हो रहे हैं। निवेश अनुकूल माहौल निर्माण होने पर मात्र कम्पनियां आ सकती हैं। रोजगार सृजन हो सकता है।

150 सीट जीतने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि हम झूठ नहीं कहेंगे, सच के सहारे ही जनता के सामने जाएंगे। नकली धर्म प्रचार करने वालों के बारे में जनता को बताएंगे। भाजपा ने मनुवाद पर विश्वास रखा है। हम इंसानियत पर विश्वास रखते हैं। राहुल गांधी को राज्य में 150 सीट जीतने का विश्वास है। हमें भी 150 सीट जीतने की उम्मीद है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *