टिकट नहीं मिला, चुनाव लडऩे का किया आग्रह
हुब्बल्ली. कुंदगोल निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा में बगावत छिड़ी है, टिकट से वंचित पूर्व विधायक एसआई चिक्कनगौडर के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अदरगुंची गांव में बैठक की और अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनसे चुनाव लडऩे का आग्रह भी किया। टिकट देने वाली पार्टी या निर्दलीय तौर पर चुनाव लडऩे की मांग की।
समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में आपका कोई अस्तित्व नहीं है, आप उपचुनाव में षडयंत्र से हारे हैं। हम लोग आपके साथ हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 13 मई को लगभग 25 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर जीत का जश्न मनाएंगे। उन्होंने षडयंत्र की राजनीति का जवाब देने और केंद्र में खेल खेलने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने का फैसला किया।

एक महान नेता से टिकट चूका : एस.आई. चिक्कनगौडर
समर्थकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक एसआई चिक्कनगौडर ने कहा कि मौका मिले तो कांग्रेस से क्यों न चुनाव लड़ें। एक बड़े नेता की वजह से मुझे टिकट नहीं मिला है इसके चलते वे भाजपा से इस्तीफा देंगे।
उन्होंने कहा कि तीनों समीक्षाओं में मेरा नाम प्रमुख था परन्तु जिले के एक महान नेता की वजह से टिक नहीं मिला है।
अब टिकट दिए गए व्यक्ति की जगह महान नेता ही आकर चुनाव लड़ सकते थे। यदि डॉ. मल्लिकार्जुन बालिकाई और बसवराज कुंदगोलमठ को टिकट दिया होता तो मैं खुशी-खुशी पीछे हटकर इनकी जीत के लिए प्रयास करता था। टिकट पक्का है समझकर मैंने तैयारी की थी परन्तु मेरे खिलाफ साजिश रची।
उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लडऩा पक्का है। इसमें कोई बदलाव नहीं है। किसी पार्टी से या निर्दलीय इस बारे में चर्चा कर फैसला लेंगे।
चिक्कनगौडर को टिकट नहीं देने की निंदा करते हुए समर्थकों ने हुब्बल्ली-लक्ष्मेश्वर राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *