हुब्बल्ली. राज्य में दिल का दौरा पडऩे से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, और 4 और लोगों की मौत हो गई।
फैक्ट्री कर्मचारी की मौत
राणेबेन्नूर के कुमार पट्टण स्थित एक पॉलीफाइबर फैक्टरी में कार्यरत चलगेरी गांव के रमेश सिद्दप्पा मुरुडेप्पनवर (41) का शुक्रवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। सुबह काम पर आते ही उन्हें सीने में दर्द हुआ थे।
सिलेंडर वितरक की मौत
हावेरी के विनायक नगर में गुरुवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर वितरक सुभाष बसप्पा अमरगोल (47) की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई। वह मूल रूप से रोण तालुक के निडुगुंदी गांव के रहने वाले थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
व्याख्याता की मृत्यु
बसवकल्याण से हुलसूर जाते समय अतिथि व्याख्याता डॉ. रविकुमार (48) का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। मूल रूप से कलबुर्गी जिले के गडिकेश्वर गांव के निवासी, रविकुमार पिछले 6 वर्षों से हुलसूर राजकीय प्रथम श्रेणी महाविद्यालय में व्याख्याता थे।
बेलगावी के सैनिक की मौत
छुट्टी पर आए अनगोल निवासी सैनिक इब्राहिम देवलपुर (37) की बेलगावी शहर के अनगोल बाजार में दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई। बाजार जाते समय उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे लडख़ड़ाकर गिर गए थे।
