राज्यपाल ने 30 मिनट में अंजनाद्रि पहाड़ी पर चढ़कर किए हनुमान दर्शनगंगावती तालुक स्थित प्रसिद्ध हनुमान जन्मभूमि मानी जाने वाली अंजनाद्रि पहाड़ी पर चढक़र आंजनेय स्वामी के दर्शन करने जाते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत।

कोप्पल. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को कोप्पल जिले का दौरा किया। इस अवसर पर वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगावती तालुक स्थित प्रसिद्ध हनुमान जन्मभूमि मानी जाने वाली अंजनाद्रि पहाड़ी पर चढक़र आंजनेय स्वामी के दर्शन कर विशेष पूजा अर्पित की।

77 वर्षीय राज्यपाल ने पहले अंजनाद्रि पादगट्टी में विशेष पूजा और प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ 30 मिनट में अंजनाद्रि की पहाड़ी चढ़ी।

राज्यपाल और उनके परिवार ने 575 सीढिय़ां चढक़र अंजनाद्रि पर्वत की चोटी तक पहुंचे और वहां आंजनेय स्वामी के दर्शन कर विशेष पूजा की।

कोप्पल जिला प्रशासन ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया और मंदिर में उन्हें सम्मानित भी किया। दर्शन के बाद वे 20 मिनट में पहाड़ी से नीचे उतर आए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *