कल्याणकारी मंडल से पावरलूम उद्योग में आएंगे नए कामगारइचलकरंजी में पावरलूम विव्हर्स एसोसिएशन की बैठक में मार्गदर्शन करते एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील।

चंद्रकांत पाटील ने जताया विश्वास

कोल्हापुर, इचलकरंजी. इचलकरंजी पावरलूम बुनकर संघ (दि इचलकरंजी पावरलूम विव्हर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने विश्वास व्यक्त किया कि पावरलूम उद्योग में इन दिनों कामगारों (कर्मचारी) की कमी महसूस की जा रही है, परन्तु शासन की ओर से मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे कल्याणकारी कामगार मंडल की स्थापना के बाद इस उद्योग में नए कामगारों का आगमन होगा।

एसोसिएशन की 77वीं वार्षिक बैठक में पाटील ने कहा कि हर दिन इचलकरंजी में करीब 17 लाख किलो सूत आता है। यदि प्रतिकिलो सूत पर एक रुपए सेस लगाया जाए, तो प्रतिदिन 17 लाख रुपए जमा हो सकते हैं। इस राशि से एक सशक्त कल्याणकारी मंडल की स्थापना की जा सकती है, जिसके जरिए कामगारों को विविध प्रकार के लाभ दिए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि महिला कामगारों को इस क्षेत्र में जोडऩे के लिए विशेष प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे महिलाएं भी इस उद्योग में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

बैठक में पूर्व विधायक प्रकाश आवाडे ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर दीनदयाल झंवर, विश्वनाथ अग्रवाल, सुनील पाटील, राजगोंड पाटील, सदा मालवदे, नरसिंग पारिक, बालासाहब कलागते सहित एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक में सचिव एस.डी. जोशी ने विषयपत्रिका का वाचन किया। उपाध्यक्ष रफिक खानापुरे ने स्वागत किया। तीर्थंकर माणगावे ने कार्यक्रम का संचालन किया और पांडुरंग सोलगे ने आभार प्रकट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *