वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितहुब्बल्ली के शांतिनिकेतन पीयू एवं बी.कॉम डिग्री कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण करते हुए विधायक एवं कर्नाटक राज्य स्लम विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या।

हुब्बल्ली. शांतिनिकेतन पीयू एवं बी.कॉम डिग्री कॉलेज ने जेएस ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना था।

कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने पौधे लगाए। शाकिर सनदी ने युवाओं से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक एवं कर्नाटक राज्य स्लम विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या, शांतिनिकेतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन, हुब्बल्ली-धारवाड़ शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शाकिर सनदी, एसजेआरवीपी मंडल के उपाध्यक्ष महेन्द्रकुमार पालगोता, निदेशक भरत कुमार जैन एवं श्री महावीर जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रो. वेंकन्ना हुग्गी और प्रशासनिक अधिकारी बसवराज शेट्टर ने किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *