अब्बलगेरे आंगनवाड़ी में न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षणशिवमोग्गा के बाहरी इलाके अब्बलगेरे गांव की आंगनवाड़ी का शनिवार को औचक दौरा कर निरीक्षण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संतोष एम.एस.।

ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठक

शिवमोग्गा.  शहर के बाहरी इलाके अब्बलगेरे गांव की आंगनवाड़ी का शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संतोष एम.एस. ने औचक दौरा कर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की तथा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

बैठक : अब्बलगेरे ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित स्थायी लोक अदालत संबंधी जागरूकता कार्यक्रम में न्यायाधीश ने भाग लिया और लोक अदालत के महत्व पर जागरूक किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अध्यक्ष भाग्या, उपाध्यक्ष राजशेखरप्पा, पीडीओ राजप्पा समेत पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *