नियंत्रण खोने से निजी बस पलटी : दो की मौत, छह घायलब्याडगी तालुक के मोटेबेन्नूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर चालक का नियंत्रण खोने से पलटी एक निजी बस।

हावेरी. जिले के ब्याडगी तालुक के मोटेबेन्नूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर चालक का नियंत्रण खोने से एक निजी बस पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान अर्नवी (11 वर्ष) और यश (20 वर्ष) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के सांगली से तमिलनाडु की ओर जा रही थी। मोटेबेन्नूर गांव के पास सामने अचानक एक कार आ गई, जिससे टक्कर से बचने के लिए चालक ने जोर से ब्रेक लगाया और बस का नियंत्रण बिगड़ गया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हावेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हावेरी एसपी यशोदा वंटगोड़ी मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने बचाव कार्य किया।

ब्याडगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *