हुब्बल्ली. एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग इंजीनियर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश किरेसूर ने आरोप लगाया कि अचल संपत्ति (प्रॉपर्टी) पंजीकरण शुल्क में वृद्धि राज्य सरकार की जनता-विरोधी नीति है।
उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई की वजह से जनता सरकार से नाखुश है। लोग कर्ज लेकर आवास, खेत और घर खरीदकर जीवन बनाने में लगे हैं, और अब इस शुल्क वृद्धि से वे नाराज हैं। सरकार को तुरंत इस शुल्क वृद्धि को वापस लेना चाहिए।

