पत्थर से कुचलकर लारी चालक की हत्या

सेडम में वारदात, आरोपी गिरफ्तार

कलबुर्गी. सेडम शहर के उडगी कमान इलाके में मंगलवार सुबह एक लारी चालक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान सेडम निवासी शेख रियाज (45) के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, रियाज सीमेंट फैक्ट्री से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अचानक उन पर हमला किया और पत्थर से वार कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हैयाल गांव निवासी जहिर शाबुद्दीन (26) इस वारदात का मुख्य आरोपी है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

रियाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सेडम पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *