फसल क्षति का मंत्री ने किया निरीक्षणकलबुर्गी तालुक के केरे भोसगा गांव में तुअर की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए राज्य के ग्रामीण विकास और कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे।

कलबुर्गी. राज्य के ग्रामीण विकास और कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अगस्त और हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कलबुर्गी जिले में लगभग 1.05 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसल बीमा के तहत पंजीकृत किसानों में से लगभग 45 प्रतिशत ने मुआवजे के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

मंत्री ने कलबुर्गी तालुक के केरे भोसगा गांव में तुअर की फसल को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिले में फसल क्षति की वास्तविक सीमा जानने के लिए कृषि, राजस्व और बागवानी अधिकारियों की एक टीम की ओर से संयुक्त सर्वेक्षण किया जाएगा।

मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बागवानी फसलों के लिए मुआवजा केंद्रीय एनडीआरएफ नियमों के अनुसार ही दिया जाएगा।

इस मौके पर विधायक अल्लमप्रभु पाटिल, कलबुर्गी शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मजहर आलमखान, संयुक्त कृषि निदेशक समद पटेल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *