बुद्धिमानी से जल संचय कर रहे किसानकविताल के किसान तायप्पा यादव की ओर से तालाब का पानी उपयोग कर की गई धान की खेती।

खेतों में धान की लहलहाती फसल

कविताल (रायचूर). भारतमाला परियोजना के तहत बेलगावी-रायचूर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में अपनी जमीन से मुरम (मिट्टी-पत्थर) देने वाले किसानों ने समझदारी से लाभ उठाया है। मुरम निकालने के स्थान पर छोटे-छोटे तालाब बनवाकर उन्होंने खेतों में पानी रोकने की व्यवस्था की। इन तालाबों में बरसात का पानी जमा होने से अब धान की हरियाली खेतों में लहलहा रही है।

कविताल क्षेत्र के करीब 25 से अधिक किसानों ने अपने खेतों में ऐसे तालाब बनाए हैं। इन तालाबों से नाला जल को मोडक़र संग्रहित किया जा रहा है, जिससे खरीफ और गर्मी दोनों मौसम में खेती करना संभव होगा। किसान बताते हैं कि निजी खर्च से तालाब बनवाने में 5-6 लाख रुपए लगते थे, जो हर किसान के लिए संभव नहीं था परन्तु मुरम के बदले बने तालाबों ने उन्हें यह सुविधा दी है।

यह पहल न केवल फसल सुरक्षा का साधन बनी है बल्कि किसानों के लिए दीर्घकालिक सिंचाई सुविधा भी सुनिश्चित कर रही है।

किसान तायप्पा यादव ने बताया कि उन्होंने आठ एकड़ जमीन में से एक एकड़ पर तालाब बनवाया और अब सात एकड़ में धान की खेती कर रहे हैं।

किसान गोलप्पा यादव और करियप्पा का कहना है कि तालाब में पानी भरने से फसलों को सूखे समय बचाया जा सकता है और बोरवेल का जलस्तर भी बढ़ता है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *