हुब्बल्ली के विद्यानगर लोकप्पन हक्कल में लोगों को संबोधित करते हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश टेंगिनकाई।
हुब्बल्ली के विद्यानगर लोकप्पन हक्कल में लोगों को संबोधित करते हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश टेंगिनकाई।

महेश टेंगिनकाई ने दिया आश्वासन
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश टेंगिनकाई ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं में से एक पेयजल की समस्या के समाधान को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
शहर के विद्यानगर लोकप्पन हक्कल में लोगों को आश्वासन देते हुए महेश ने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार के आंदोलन के लिए वे तैयार हैं। साथ ही शहर में स्वच्छता और बेरोजगारी की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य लंबित हुए हैं, आगामी दिनों में इन्हें रफ्तार दिया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता लिंगराज पाटील, पार्षद रूपा शेट्टी, पूर्व पार्षद लक्ष्मी उप्पार, लक्ष्मण उप्पार, शशि डंगनवर, विजय नाडजोशी, मेघना शिंदे, परशुराम गौडर, सोमनाथ राचोली, एसके कोट्रेश समेत कई उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *