चोरला घाट में 400 करोड़ ‘डकैती’ का दावा फर्जीसांदर्भिक फोटो।

महाराष्ट्र एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

‘लूट’ की कहानी को बताया मनगढ़ंत

बेलगावी. कर्नाटक-गोवा सीमा पर स्थित चोरला घाट में कथित 400 करोड़ रुपए की डकैती का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि 400 करोड़ रुपए की लूट की घटना पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

क्या था मामला?

नासिक के उद्योगपति संदीप पाटील ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोवा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे दो कंटेनरों में 400 करोड़ रुपए (रद्द किए गए 2000 रुपए के नोट) चोरला घाट के पास लूट लिए गए। दावा किया गया था कि यह रकम मुंबई के एक प्रभावशाली बिल्डर की थी।

जांच में क्या सामने आया?

एसआईटी की जांच में पाया गया कि जिस समय और स्थान पर डकैती का दावा किया गया, उस समय वहां ऐसे किसी कंटेनर की आवाजाही ही नहीं हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों में भारी विरोधाभास सामने आया।

जांच एजेंसी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में कई संदिग्ध पहलू हैं, जिससे यह मामला एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होता है।

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद इस तथाकथित ‘देश की सबसे बड़ी डकैती’ की कहानी पर विराम लग गया है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *