आरसी कार्ड के लिए लंबा इंतजारक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय धारवाड़।

धारवाड़ में 6 महीने से लंबित वितरण, वाहन मालिक परेशान

हुब्बल्ली. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी कार्ड) समय पर नहीं मिलने से जिले के वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब छह महीनों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे नए वाहन खरीदने वाले लोग असमंजस की स्थिति में हैं।

आरसी कार्ड न मिलने के कारण वाहन चालकों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बिना आधिकारिक दस्तावेज के सडक़ पर कैसे चलें। कई मामलों में आरसी के अभाव में चालान भी कटने की शिकायतें सामने आई हैं। विभाग में सॉफ्टवेयर अपडेट, तकनीकी गड़बड़ी और बेंगलूरु से केंद्रीकृत रूप से कार्ड जारी होने की प्रक्रिया को देरी का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

जिले में दोपहिया, तिपहिया, कार और व्यावसायिक वाहनों की खरीद लगातार बढ़ रही है। नियमों के अनुसार, वाहन खरीद के बाद पंजीकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है, जिसे जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस को दिखाना पड़ता है। लेकिन आरसी कार्ड समय पर न मिलने से लोग वाहन चलाने में भी हिचकिचा रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, हुब्बल्ली आरटीओ (केए-63) क्षेत्र में 1308 और धारवाड़ आरटीओ (केए-25) क्षेत्र में 783 आरसी कार्ड लंबित हैं। वहीं, कुछ शोरूम संचालकों का दावा है कि यह संख्या 10 हजार से भी अधिक हो सकती है।

केवल नए वाहन ही नहीं, बल्कि पते में बदलाव, आरसी में सुधार और सेकंड हैंड वाहनों के ट्रांसफर मामलों में भी देरी हो रही है। विभाग द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेष लिफाफों की कमी भी एक कारण बताई जा रही है।

लंबित कार्डों का जल्द वितरण किया जाएगा

जनवरी से अब तक 783 कार्ड लंबित हैं। एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगने वाले वाहनों के आरसी कार्ड भी रोके गए हैं। लंबित कार्डों का जल्द वितरण किया जाएगा।
श्रीधर मल्लाड, उप परिवहन आयुक्त, धारवाड़ आरटीओ

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *