विजयपुर में निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायलविजयपुर जिले के मेंगलूरु गांव में दुर्घटनाग्रस्त प्रशिक्षण विमान।

कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा ‘रेड बर्ड एविएशन’ का जेट खेत में गिरा, समय रहते कूदने से टली बड़ी अनहोनी

विजयपुर. कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एक निजी प्रशिक्षण विमान रविवार को विजयपुर जिले के बबलेश्वर तालुक स्थित मेंगलूरु गांव के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार कैप्टन कुनाल मलहोत्रा और प्रशिक्षणार्थी पायलट गौतम शंकर पी.आर. घायल हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बरगी ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान अचानक संतुलन खो बैठा और नाक के बल जमीन पर आ गिरा। दुर्घटना से ठीक पहले दोनों पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें पहले जिला अस्पताल, बाद में बेहतर उपचार के लिए बीएलडीई अस्पताल, विजयपुर में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के गिरते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र की घेराबंदी की।

दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना-172 (टैंगो चार्ली) बताया जा रहा है, जो पायलट प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाया जाता है। प्रारंभिक जानकारी में ईंधन समाप्त होने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिसे बड़ी राहत माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *