तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

बल्लारी. बेवफाई के शक में अपने पति की ओर से रोजाना दी जाने वाली यातनाओं को सहन करने में असमर्थ एक महिला ने अपने तीन बच्चियों के साथ एम्मिगनूर के दम्मूर गांव के बरदहल्ली में राघवेंद्र नामक व्यक्ति की खेत पर स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान सिद्धव्वा लक्ष्मी (29), उसके बच्चे अभिज्ञा (7), अवनी (5) और आराध्या (3) के तौर पर की गई है। मृतक महिला महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हसूर गांव की रहने वाली थी। वह भेड़ चराने के लिए दम्मूर कग्गल गांव में रहती थी।

बताया जाता है कि मृतक महिला का पति संजय कुमार प्रति दिन उसकी तीनों बेटियां किसी और से पैदा हुई हैं कहकर झगड़ा करता था और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। इससे तंग आकर महिला ने अपने तीनों बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पीएसआई सुप्रीत विरुपाक्षप्पा और उनका दस्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *