विजयनगर में बस-लॉरी भिड़ंत, दो की मौत

तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण पैदल यात्री और युवा सबसे अधिक प्रभावित

मेंगलूरु. गड्ढों-झीलों और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कारण मेंगलूरु सिटी पुलिस कमीशनेरेट क्षेत्र में दुर्घटनाओं का आंकड़ा चिंताजनक रूप से बढ़ा है। पिछले 8 महीनों में कुल 702 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें मृतकों की संख्या 120 पार कर गई।

अत्यधिक गति, सडक़ पर गड्ढे, स्किड और हेलमेट न पहनने जैसी वजहों से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। इन हादसों में 44 पैदल यात्री और 63 दोपहिया चालक मारे गए। विशेष रूप से मुल्की से कोट्टार तक के राजमार्ग पर हुई दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हुई, जिनमें पैदल यात्रियों की संख्या सबसे अधिक थी।

पिछले वर्षों के आंकड़े भी चिंताजनक हैं। 2023 में 1,008 दुर्घटनाओं में 166 मौतें और 1,156 घायल हुए, जबकि 2024 में अब तक 1,023 दुर्घटनाओं में 176 लोगों की जान गई और 1,169 घायल हुए।

मेंगलूरु पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन और सडक़ की मरम्मत में देरी दोनों ही इन हादसों के मुख्य कारण हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *