डकैती और दुष्कर्म मामलों में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायलबेलगावी के जिला अस्पताल का दौरा कर घायल हुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भीमाशंकर गुलेद।

बेलगावी. डकैती और सामूहिक दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर शनिवार सुबह हमला करने की कोशिश के बाद उसे पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना कित्तूर के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे निच्चणकी बंगले के पास हुई।

पुलिस पर चाकू से हमला

आरोपी की पहचान रमेश किलारी के तौर पर की गई है। उसने पुलिस कांस्टेबल शरीफ दफेदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाकर चेतावनी दी, परन्तु आरोपी ने अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। इस पर आत्मरक्षा में सब-इंस्पेक्टर प्रवीन गंगोल ने आरोपी के पैर में गोली चलाई।

तीन लोग अस्पताल में भर्ती

घटना में आरोपी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भीमाशंकर गुलेद ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।

कई मामलों में वांछित

एसपी डॉ. गुलेद ने बताया कि आरोपी पर चार डकैती, एक लूट, एक सामूहिक दुष्कर्म, एक आम्र्स एक्ट और अन्य तीन मामले दर्ज हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *