किसानों के लिए वरदान बना कृषि तालाबलक्ष्मेश्वर हिरेबण के एक किसान की ओर से निर्मित कृषि तालाब का जायजा लेते किसान संपर्क केंद्र के अधिकारी चंद्रशेखर नरसम्मनवर।

लक्ष्मेश्वर में तेजी से निर्माण

लक्ष्मेश्वर (गदग). कृषि विभाग की पहल से तालुक में कृषि तालाब (फार्म पोंड) निर्माण कार्य तेजी से जारी है और यह किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। वर्षा के दौरान व्यर्थ बह जाने वाले पानी को संग्रहित कर उसका उपयोग खेती में करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष लक्ष्मेश्वर तालुक में करीब 40 कृषि तालाबों का निर्माण किया गया है।

पानी का प्रभावी संचयन

कृषि विभाग के अनुसार, भूमि की उपलब्धता के आधार पर चार अलग-अलग आकारों में कृषि तालाब बनाए जाते हैं। 12 गुणा 12 गुणा 3 मीटर, 15 गुणा 15 गुणा 3 मीटर, 18 गुणा 18 गुणा 3 मीटर और 21 गुणा 21गुणा 3 मीटर।
हालांकि, वर्तमान में अधिकांश किसानों ने 21 गुणा 21 गुणा 3 मीटर आकार के तालाब का निर्माण कराया है।

इन तालाबों की जल संग्रहण क्षमता आकार के अनुसार 3 लाख से 12 लाख लीटर तक होती है। इससे पहले यही पानी बारिश में बहकर व्यर्थ चला जाता था, लेकिन अब इसका उपयोग सिंचाई में किया जा रहा है।

दो एकड़ तक सिंचाई संभव

विशेषज्ञों के मुताबिक, एक बार तालाब भर जाने पर किसान इससे करीब दो एकड़ भूमि की सिंचाई कर सकते हैं और कम से कम एक फसल बिना किसी बाधा के उगा सकते हैं। यह विशेष रूप से कम बारिश की स्थिति में किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

सरकार दे रही आर्थिक सहायता

कृषि तालाब निर्माण के लिए सरकार भी आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। एससी/एसटी किसानों के लिए 1.25 लाख रुपए, अन्य किसानों के लिए 1.05 लाख रुपए दि एजा रहे हैं। इसके अलावा, तिरपाल और स्प्रिंकलर सेट भी रियायती दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तिरपाल का उपयोग करने से पानी का रिसाव कम होता है और लंबे समय तक पानी सुरक्षित रहता है।

प्रगतिशील किसान बसन्ना बेटगेरी का कहना है कि इससे न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि वर्षा जल का सही उपयोग भी संभव हो रहा है।

किसानों को मिल रहा लाभ

कृषि अधिकारी चंद्रशेखर नरसम्मनवर ने बताया कि कृषि तालाब से किसानों को सूखे की स्थिति में भी फसल बचाने में मदद मिलती है।

कुल मिलाकर, कृषि चालाब योजना जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और खेती को स्थायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *