अलनावर-दांडेली डेमू ट्रेन अब रविवार को भीआरवी देशपांडे।

आरवी देशपांडे की मांग पर रेलवे ने बदला समय

सप्ताह में छह दिन चलेगी सेवा

दांडेली (उत्तर कन्नड़). अलनावर-दांडेेली के बीच शुरू की गई डेमू यात्री ट्रेन सेवा के समय में संशोधन करते हुए रेलवे ने इसे अब रविवार को भी चलाने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरवी देशपांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

देशपांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि 9 फरवरी 2026 को शुरू हुई इस डेमू ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को यात्रा में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के दौरान ही उन्होंने रेल मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से इस ट्रेन को रविवार के दिन भी चलाने तथा इसके समय में संशोधन करने का आग्रह किया था, ताकि दूरगामी ट्रेनों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित रूप से भी मांग रखी गई थी। रेल विभाग ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए ट्रेन के समय की समीक्षा की और अब गुरुवार को छोडक़र सप्ताह के छह दिन, रविवार सहित डेमू ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया है।

देशपांडे ने कहा कि दांडेेली एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में रविवार को ट्रेन सेवा शुरू होने से पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

इस निर्णय से दांडेेली और अलनावर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ रोजगार, शिक्षा और पर्यटन के लिए यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए त्वरित निर्णय लेने पर रेल अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

अलनावर-दांडेली डेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव

17 मार्च से लागू होगा नया शेड्यूल

अब गुरुवार को नहीं चलेगी सेवा

हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने अलनावर और दांडेली के बीच चलने वाली डेमू ट्रेनों के संचालन दिवस और समय-सारिणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 17 मार्च 2026 से लागू होगी।

दपरे अधिकारियों के अनुसार पहले ये ट्रेनें सप्ताह में छह दिन रविवार को छोडक़र संचालित होती थीं, लेकिन अब इनका संचालन गुरुवार को छोडक़र सप्ताह के बाकी छह दिन किया जाएगा। यानी यात्रियों को अब रविवार को भी इस मार्ग पर रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

नई समय-सारिणी के तहत ट्रेन संख्या 76501 अलनावर-दांडेली डेमू अब अलनावर से सुबह 5.30 बजे के बजाय 5 बजे रवाना होगी और 6.15 बजे के बजाय 5.45 बजे दांडेली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 76502 दांडेली-अलनावर डेमू दांडेली से 6.45 बजे के बजाय 6.15 बजे चलेगी और 7.30 बजे के बजाय 7 बजे अलनावर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 76503 अलनावर-दांडेली डेमू अब 7.40 बजे के बजाय 7.35 बजे अलनावर से प्रस्थान करेगी और 8.25 बजे के बजाय 8.20 बजे दांडेली पहुंचेगी। हालांकि ट्रेन संख्या 76504 दांडेली-अलनावर डेमू के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह सुबह 8.40 बजे दांडेली से रवाना होकर 9.25 बजे अलनावर पहुंचेगी।

शाम की सेवा में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 76505 अलनावर-दांडेली डेमू अब शाम 7.30 बजे के बजाय 6 बजे अलनावर से चलेगी और रात 8.15 बजे के बजाय शाम 6.45 बजे दांडेली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 76506 दांडेली-अलनावर डेमू रात 8.30 बजे के बजाय शाम 7.05 बजे दांडेली से रवाना होकर 9.15 बजे के बजाय शाम 7.50 बजे अलनावर पहुंचेगी।

दपरे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित सेवा दिवस और समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *