शिवमोग्गा में सडक़ किनारे मिला 8 फीट लंबा अजगरशिवमोग्गा में सडक़ किनारे मिला अजगर।

रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बसवेश्वर नगर में नाले के पास दिखा विशाल सांप

स्नेक रेस्क्यूर किरण ने सुरक्षित पकड़ा

शिवमोग्गा. शहर के बसवेश्वर नगर द्वितीय चरण की मुख्य सडक़ पर स्थित नाले के पुल के पास एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। यह घटना 6 मार्च की रात की बताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने पुल के पास सांप को घूमते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना उरग (सर्प) संरक्षक स्नेक किरण को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे किरण ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

किरण के अनुसार पकड़ा गया अजगर लगभग 8 फीट लंबा और करीब 15 किलोग्राम वजन का है। बाद में वन विभाग के शंकर क्षेत्र के कर्मचारियों की मौजूदगी में इस सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

स्नेक किरण ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत विशेषज्ञों को दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकडक़र जंगल में छोड़ा जा सके।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *