स्व-सेवानिवृत्ति की घोषणा एक त्रासदीकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि नारायण भरमनी की स्व-सेवानिवृत्ति की घोषणा वास्तव में एक त्रासदी है।

जोशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राज्य मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के अहंकार और कुप्रबंधन से तंग आ चुका है। उनकी सरकार में सम्मानित अधिकारियों का अपमान लगातार जारी है। उनका अहंकार अधिकारियों पर अत्याचार करने, उन्हें थप्पड़ मारने और खुलेआम उनका अपमान करने की हद तक बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में अपनी ड्यूटी पूरी लगन से कर रहे एएसपी नारायण भरमनी को मुख्यमंत्री के सार्वजनिक अपमान करने के चलती अब उन्होंने अपनी स्व-सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। पिछले कार्यकाल के दौरान कई पुलिस अधिकारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह सिद्धरामय्या की कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से राज्य के अधिकारियों के तंग आने का एक और उदाहरण है।

जोशी ने कहा कि कुशल अधिकारियों को नैतिक बल देने के बजाय, उनका इस तरह से अपमान करना निंदनीय है। कुशल अधिकारियों को बिना किसी हिचकिचाहट के काम करना चाहिए। हम उनके साथ हैं, राज्य की जनता, मीडिया उनके साथ है। आज सभी को मिलकर सरकार की खराब व्यवस्था के खिलाफ लडऩे की जरूरत है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *