अणुव्रत विश्व भारती का नशा मुक्ति पर सेमिनारकोप्पल में अणुव्रत विश्व भारती के तत्वधान में रविवार को आयोजित नशा मुक्ति सेमिनार में भाग लेते छात्रा-छात्राएं।

100 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

कोप्पल. शहर में अणुव्रत विश्व भारती के तत्वधान में रविवार को नशा मुक्ति पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत के लिए”।

यह कार्यक्रम अणुव्रत सम्मति, कोप्पल की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करके की गई। इसके बाद मुख्य वक्ताओं ने विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें दिनेश संचेती, आभा चोपड़ा और महावीर बागरेचा ने मुख्य रूप से विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। कार्यक्रम का आयोजन एसवीके कॉलेज में किया गया, जिसके सम्पूर्ण दायित्व का संचालन प्रमोद जीरावला ने किया।

यह सेमिनार युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *