आरोप झूठे साबित होते ही धर्मस्थल भक्तों में खुशीकानून, संसदीय कार्य एवं पर्यटन मंत्री एच.के. पाटील।

हुब्बल्ली. कानून, संसदीय कार्य एवं पर्यटन मंत्री एच.के. पाटील ने कहा कि धर्मस्थल पर लगाए गए आरोप झूठे साबित होते ही सभी भक्तों में संतोष और खुशी का माहौल है।

धारवाड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाटील ने कहा कि धर्मस्थल पर लगे आरोपों की जांच एसआईटी कर रही है। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, सभी भक्तों को संतोष मिला है। क्षेत्र पर संदेह करने वाले बहुत कम लोग थे। लाखों भक्त धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर को अपना आराध्य देव मानते हैं और मनोकामना पूर्ति के लिए उनके दर्शन करते हैं। एसआईटी की जांच चल रही है, और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि तेज बारिश के कारण कई जगहों पर खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द आवश्यक मुआवजा दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *