कर्नाटक में बस कंडक्टर पर हमला, गुंडों का कामबेलगावी में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करतीं हुए मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर।

बेलगावी. मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने सोमवार को पहली बार मराठी उपद्रवियों की ओर से कर्नाटक परिवहन बस के कंडक्टर पर हमले पर प्रतिक्रिया दी।

कन्नड़ में बात करने को कहने पर मराठी उपद्रवियों के एक समूह ने कर्नाटक के एक बस कंडक्टर पर हमला किया था। यह घटना अब दो राज्यों के बीच संघर्ष का विषय बन गई है।

लक्ष्मी हेब्बालकर ने सोमवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं ऐसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। घटना के पांच मिनट बाद मैंने कमिश्नर को फोन कर घटना का ब्यौरा लिया और दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

आज हम कन्नड़ राज्योत्सव की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। आज हम स्वराज्य की परिकल्पना का जश्न मना रहे हैं। ऐसे मौके पर कुछ उपद्रवियों का भाषा के नाम का उपयोग करके राजनीतिक मुद्दा बनाने की निंदा करती हूं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *