केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लगाया आरोप
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि ईडिगा समुदाय के नेता बी.के. हरिप्रसाद के खिलाफ मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ही हैं साजिश रच रहे हैं। उनके खिलाफ बोलने की ताकत नहीं होने से हरिप्रसाद भाजपा की निंदा कर रहे हैं।

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि बीके हरिप्रसाद ने खुद कहा है कि उनके नेतृत्व के खिलाफ बेंगलूरु में ईडिगा सम्मेलन चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या खुद उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनके खिलाफ बोलने में सक्षम नहीं होने के कारण चड्डी के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि हरिप्रसाद चड्डी पहनते हैं या नहीं। साथ ही, मुझे यह भी नहीं पता कि उन्होंने ऐसा किस अर्थ में कहा है। उन्हें खुद इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पांच किलो चावल दिया है। राज्य की कांग्रेस सरकार उसी चावल को अन्नभाग्य योजना के नाम पर प्रचार हासिल कर रही है। अभी तक उसने राज्य की जनता को चावल का एक दाना भी नहीं दिया है। परिवहन निगमों की बसों की संख्या कम कर दी गई है, बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। प्रशासन पर सरकार पूर्ण नियंत्रण खोती जा रही है। आपसी तालमेल नहीं होने से गुटबाजी के कारण सरकार पटरी से उतर गई है।

जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बने छह महीने हो गए हैं और पार्टी नेताओं में भ्रष्टाचार को अंजाम देने की होड़ लगी हुई है। यह सीसी (भ्रष्ट और शिकायत) सरकार है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *