पीओपी गणेश मूर्तियों के विसर्जन पर रोकसांदर्भिक तस्वीर

बेचने पर होगी कार्रवाई

बागलकोट. कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) और रासायनिक रंगों से लेपित गणेश मूर्तियों को तालाबों तथा अन्य जलस्रोतों में विसर्जित करने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और जेल की सजा होगी। यह जानकारी मंडल के जिला पर्यावरण अधिकारी अनीलकुमार तलगेरी ने दी।

उन्होंने कहा कि पीओपी और रासायनिक रंगों की मूर्तियों के विसर्जन से जल प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है। श्रद्धालुओं को प्राकृतिक वस्तुओं और प्राकृतिक रंगों से बनी मूर्तियों की ही स्थापना करनी चाहिए।

गणेश विसर्जन के समय फूल, फल, गन्ना, केला, आम की तोरण आदि सजावटी वस्तुओं को अलग कर नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहनों को देना चाहिए। मंडल की ओर से शहर में चुनिंदा स्थानों पर मूर्ति विसर्जन के लिए विशेष चलित टैंक (मोबाइल टब) की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इन्हीं स्थानों पर विसर्जन करें।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *