तपस्या से तन-मन दोनों संवारेंबल्लारी में बुधवार को वर्धमान स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करतीं साध्वी मंगलज्योति।

बल्लारी. साध्वी मंगलज्योति ने कहा कि तपस्या से तन-मन दोनों को संवारना चाहिए।

शहर में बुधवार को वर्धमान स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी मंगलज्योति ने कहा कि तपस्या का अर्थ शरीर को सुखाना नहीं, बल्कि मन को साधना और सुधारना है। अपने आहार, इच्छाओं, कषायों और कामनाओं पर नियंत्रण ही असली तपस्या है। सादगी से बढक़र कोई सौंदर्य और त्याग से बढक़र कोई धर्म नहीं होता। देवी-देवताओं के व्रत से जो फल नहीं मिलता, वह जीवन की बुराइयों का त्याग करने से सहज प्राप्त हो जाता है। व्यसन और बुराइयों का त्याग भी महान तपस्या है, और तप को कभी भी प्रदर्शन का रूप नहीं देना चाहिए।

उपवास करने वालों को सलाह देते हुए साध्वी विकासज्योति ने कहा कि उपवास से एक दिन पहले गरिष्ठ या चटपटा भोजन न करें। उपवास के दौरान क्रोध, अहंकार और विवाद से दूर रहकर आनंद, शांति और आराधना में समय बिताना चाहिए, तभी तपस्या का पूर्ण परिणाम मिलता है।

प्रवचन के बाद साध्वी संघ की उपस्थिति में तपस्वियों का मासक्षमण एवं सम्मान किया गया। साध्वी ने तप को आत्म-शुद्धि का श्रेष्ठ साधन बताया और सभी तपस्वियों की अनुमोदना की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *