धुआंधार बारिश से बेलगावी बेहालबेलगावी में मंगलवार को जिलाधिकारी के कक्ष में घुसे बारिश के पानी को बाहर निकालते कर्मचारी।

सडक़ों पर भरा पानी, कलेक्ट्रेट में भी घुसा पानी

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ एक घंटे की बारिश

कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

बेलगावी. शहर और आसपास के तालुक क्षेत्रों में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर की सडक़ें जलमग्न हो गईं।

दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम बदला और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में सडक़ों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संकरी गलियों में वाहन बीच रास्ते में ही रुक गए।

बारिश का असर जिला कलेक्ट्रेट पर भी देखने को मिला, जहां भवन में पानी का रिसाव हुआ और जिलाधिकारी के कक्ष में भी पानी घुस गया। कर्मचारियों को पानी बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

सदाशिव नगर, महांतेश नगर, सह्याद्रि नगर, आजम नगर, शाहू महाराज नगर, शिवाजी नगर, वडगांव, शाहपुर, हिंडलगा, काकती वेस और कॉलेज रोड सहित कई क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। हालांकि शाम करीब 6 बजे बारिश थमने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

जिले के खानापुर, यरगट्टी, सवदत्ती, चिक्कोडी और गोकाक क्षेत्रों में भी सामान्य बारिश दर्ज की गई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *