बेलगावी निगम में भाजपा का कब्जामहापौर प्रीति कामकर और उपमहापौर हनमंत कोंगाली।

प्रीति कामकर बनी महापौर, हनमंत कोंगाली बने उपमहापौर

कांग्रेस को करारी हार

बेलगावी. लंबे समय से चर्चित बेलगावी महानगर निगम के महापौर और उपमहापौर चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। भाजपा की प्रीति विनायक कामकर को महापौर तथा हनमंत कोंगाली को उपमहापौर चुना गया है।

कड़े मुकाबले के बीच हुए चुनाव में कुल 65 में से 59 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि 6 अनुपस्थित रहे। महापौर पद के लिए प्रीति कामकर को 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीदा मुल्ला को केवल 18 मतों से संतोष करना पड़ा।

इसी तरह उपमहापौर पद के चुनाव में हनमंत कोंगाली ने भी 39 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी लोकेरी को 18 मत मिले।

इस चुनाव में भाजपा ने विभिन्न समुदायों का समर्थन जुटाते हुए मजबूत रणनीति अपनाई, जिससे पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। परिणामस्वरूप, एक बार फिर बेलगावी महानगर निगम की सत्ता भाजपा के हाथों में आ गई है।

चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एवं प्रादेशिक आयुक्त के.एम. जानकी ने की। भाजपा की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *