हुब्बल्ली. भाजपा हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर जिला इकाई की ओर से शनिवार को शहर के उपनगरीय थाने में सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के खिलाफ भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रदर्शनकारियों ने शिकायत में कहा है कि टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने दिल्ली संसद परिसर में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है। सांसद राहुल गांधी ने इस पर सहमत दी है। उन्होंने राजनीतिक द्वेष के चलते असंवैधानिक तौर पर प्रदर्शन कर शांति भंग की है।

उन्होंने उपराष्ट्रपति की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कृषि मूल के मुद्दे का मजाक उड़ाकर भारत के किसानों का अपमान किया है। प्रदर्शन के दौरान, राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर इस हरकत को बढ़ावा दिया है। पुलिस निरीक्षक एम.एस. हूगार ने ज्ञापन स्वीकार कर इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष संजय कपटकर, सचिव दत्तमूर्ति कुलकर्णी, प्रवक्ता रवि नायक, प्रभु नवलगुंदमठ, वकील गोपाल पाटिल, लक्ष्मण कुलकर्णी, के.एम. लोकेश व अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *