देश की संपत्ति लूट रही भाजपाहुब्बल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

मंत्री संतोष लाड ने लगाया आरोप

हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने आरोप लगाया कि भाजपा ग्यारह साल से देश की संपत्ति लूट रही है। उसके कुकर्मों और कुप्रबंधन का लोगों को पता न चले इसके लिए वह स्थानीय समस्याओं को बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है।

शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने दो साल तक सुशासन दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुर्सी के लिए लडऩे का मुद्दा उनका (भाजपा) नहीं है। हम जो चाहेंगे, करेंगे। अगर प्रशासन में कोई गलती है, तो उस पर सवाल उठाएं।

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, तो अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दर्जनों बार यह बयान देकर भारत का अपमान किया कि उन्होंने इसे रोका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90 देशों की यात्राएं की हैं और मित्र बनाए हैं, फिर भी 83 देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया है।

लाड ने कहा कि गुजरात में दो करोड़ बच्चे स्कूल से बाहर हैं। मासिक धर्म के दौरान छुट्टी लेने पर उन्हें वेतन नहीं मिलेगा जानकर महाराष्ट्र में 800 से ज्यादा महिलाओं ने अपने गर्भाशय निकलवा लिए हैं। अगर इस मुद्दे पर चर्चा हुई तो यह शर्मनाक होगा जानकर भाजपा नेता हमारी पार्टी के अंदरूनी मामलों पर बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुनीराबाद बंदरगाह पर मिले ड्रग्स का इस्तेमाल पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की गतिविधियों में किया गया था। आरबीआई ने कहा है कि 1.14 हजार करोड़ रुपए के नकली नोट और बंद किए गए 2,000 रुपए के नोट अभी भी चलन में हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में क्या कार्रवाई की है? क्या इस पर भी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए? अगर वे चाहें तो महात्मा गांधी को कोस सकते हैं, हम मात्र उनसे सवाल न करें, इसका क्या मतलब है।

लाड ने सवाल किया कि भाजपा सदस्य किसी की भी आलोचना और सवाल कर सकते हैं परन्तु अगर दूसरे उनसे सवाल करेंगे, तो उन्हें असहनीय पीड़ा होती है। सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की ओर से किए गए वादों पर अमल हुआ है या नहीं, इस पर क्या सवाल नहीं उठाना चाहिए।

विदेश जाने वाले प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों और विभागीय सचिवों को साथ लिए बिना ही कई घोषणाएं कर देता है, क्या यह सही कदम है? भाजपा को शशि थरूर की जरूरत क्यों पड़ी? भाजपा में अंग्रेजी बोलने की क्षमता नहीं है, इस लिए क्या थरूर को आकर्षित किया है। क्या 11 साल के मोदी शासन के बारे में सवाल नहीं उठाना चाहिए?

उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा शासित राज्यों में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर चर्चा के लिए आएं।

लाड ने कहा कि हमारे विचारों में थोड़ा मतभेद है, परन्तु इसे बड़ा मतभेद बताने वाली भाजपा को गुटबाजी, खुलेआम हमले और पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष न बन पाने की स्थिति के बारे में हमें बताना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *