उपचुनाव में भाजपा की बड़ी होगी जीत : विजयेंद्र का दावानवलगुंद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र का सम्मान करते भाजपा कार्यकर्ता।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

नवलगुंद में शहीद किसान को दी श्रद्धांजलि

हुब्बल्ली. दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जीत का दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि दोनों क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में माहौल है और कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है।

पत्रकारों से बातचीत में विजयेंद्र ने कहा कि हमारे उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। राज्य की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है, इसलिए दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल गारंटी योजनाओं तक सीमित रह गई है और विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है।

विजयेंद्र ने कहा कि विकास के लिए पर्याप्त अनुदान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण मतदाता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

मोदी के रिकॉर्ड पर जताई खुशी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार लंबे समय तक शासन करने के रिकॉर्ड पर भी खुशी जताते हुए कहा कि यह भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।

नवलगुंद में श्रद्धांजलि

नवलगुंद दौरे के दौरान विजयेंद्र ने शहीद किसान बसप्पा लक्कुंडी के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हुब्बल्ली से बागलकोट जाते समय उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर तालुुक किसान मोर्चा की ओर से उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शंकर पाटील मुनेनकोप्प सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *