9वीं कक्षा की छात्रा के प्रसव का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शहापुर (यादगीर जिला). आवासीय विद्यालय के शौचालय में 9वीं कक्षा की छात्रा की ओर से एक शिशु को जन्म देने की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को शहापुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरपुर तालुक निवासी परमन्ना वारी (28 वर्ष) के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में आरोपी परमन्ना के साथ-साथ पीडि़ता के भाई, विद्यालय के प्राचार्य, वार्डन और तालुक सरकारी अस्पताल की नर्स कावेरम्मा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी परमन्ना ऑटो रिक्शा (टमटम) चालक है, विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। उसने छात्रा को बहला-फुसलाकर यौन शोषण किया तथा घटना का खुलासा न करने की धमकी भी दी थी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *