राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीसीटीवी अनिवार्य

हुब्बल्ली. कर्नाटक के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च विभाग ने अपने अधीनस्थ सभी शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया है।

राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के नशे की लत, रैगिंग, यौन उत्पीडऩ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने यह निर्णय लिया है कि अब सभी शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी अनिवार्य होगा।

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, अनुदानित, निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्राचार्य को सीसीटीवी इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, जिन कॉलेजों में पहले से ही सीसीटीवी लगे हैं, तो उन कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं। साथ ही, विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि जो राशि अर्ध-सरकारी विद्यार्थियों से एकत्र की गई है, उसका दुरुपयोग न करते हुए उसे संस्थान के बचत खातों में सुरक्षित रखा गया है या नहीं, इस संबंध में विवरण 21 जुलाई तक विभाग को सौंपना अनिवार्य होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *