भावनाएं आहत पहुंचाए बिना मनाएं महिषा दशहरासांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वोडेयार

सांसद यदुवीर ने की मांग
उडुपी. सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वोडेयार ने कहा कि मैसूर की चामुंडी पहाड़ी एक धार्मिक क्षेत्र है। यह मां चामुंडेश्वरी की संपत्ति है। हम उस मां को महिषासुर मर्दिनी मानते हैं। इस भावना को नुकसान न पहुंचे इस तरह महिषा दशहरा मनाना चाहिए।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यदुवीर ने कहा कि वे जनता के एक जिम्मेदार प्रतिनिधि हैं। संविधान किसी भी मान्यता को रखने की अनुमति देता है। घर पर कोई भी अनुष्ठान किया जा सकता है। इसे सरकार की अनुमति से सार्वजनिक स्थानों पर भी किया जा सकता है परन्तु इसे भावनाओं को आहत पहुंचाए बिना मनाया जाए तो खुशी होगी।
उन्होंने कहा कि मुडा घोटाले की खूब चर्चा हो रही है। एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या एक जिम्मेदार पद पर हैं। उन्हें इस्तीफा दे कर जांच का सामना करना चाहिए।

.

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *