CM demands resignation of Nagendraहुब्बल्ली में अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर।

पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर ने की मांग
हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने वाल्मिकी निगम अधिकारी आत्महत्या मामले के चलते सरकार के मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग की।
शहर में अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि राज्य सरकार को शर्म आती नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की अंदरूनी और सीएम व डीसीएम का कलह सामने आएगा। कांग्रेसियों की नाराजगी से सरकार गिरेगी। ऐसे में भाजपा को ऑपरेशन कमल करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने में डीसीएम डी.के. शिवकुमार माहिर हैं। शिवकुमार के पास केरल में ही नहीं भूमि के अंदर भी जाकर यज्ञ कराने की शक्ति है। वे यज्ञ पूजा कराने में माहिर हैं। यदि यज्ञ से किसी को परेशानी होती, तो हर कोई इसे ही करता था। हम बसव सिध्दांत वादी हैं, इसमें कोई विश्वास नहीं है। इसके चलते इस बारे में डीके शिवकुमार से ही पूछना चाहिए।

शेट्टर ने कहा कि लोगों की इच्छा थी कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। एग्जिट पोल में स्पष्ट बहुमत मिला है। इसके चलते नतीजे में हमें 375 सीटें मिल सकती हैं, हम 400 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। पिछली बार एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में कहा गया था। कहीं भी नहीं कहा गया कि भाजपा सत्ता में आएगी। अब कांग्रेस नेता झूठी हार स्वीकार करने की बजाय बहाने बना रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में हैं।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बेलगावी में लोगों के आशीर्वाद से मैं अधिक वोटों के अंतर से जीतूंगा। संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता। इसे बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। कांग्रेस और प्रियांक खरगे झूठ बोल रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *