हिंदू महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार देना ऐतिहासिक कदम
रजत उल्लागड्डिमठ ने कहा
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के 35वें वार्ड स्थित भैरिदेवकोप्पा के सरकारी विद्यालय में पंच गारंटी योजनाओं के 1200 लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य एफ.एच. जक्कप्पनवर ने किया। इस अवसर पर 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया।
सरकार ने वादे किए और निभाए
सम्मेलन में विद्यनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजत उल्लागड्डिमठ ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हिंदू महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिए जाने को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
पंच गारंटी योजनाओं से बदली तस्वीर
रजत उल्लागड्डिमठ ने क्षेत्रीय आंकड़ों के साथ योजनाओं की सफलता को रेखांकित किया। गृहलक्ष्मी योजना से राज्य की 1.26 करोड़ और क्षेत्र की 43,951 महिलाओं को 30 किस्तों में 60,000 रुपए सीधे खाते में मिले। गृहज्योति योजना से 1.72 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली सुविधा, क्षेत्र में लगभग 60,978 परिवार लाभान्वित हुए हैं। अन्नभाग्य योजना मेें 1.2 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन, क्षेत्र में 37,650 परिवार शामिल हैं। शक्ति योजना से राज्य में 700 करोड़ और हुब्बल्ली शहर में ही 4 करोड़ से अधिक मुफ्त टिकट महिलाओं को वितरित किए गए हैं। युवनिधि योजना में 3.08 लाख युवाओं को भत्ता, क्षेत्र में 2,965 बेरोजगार स्नातक लाभार्थी हैं।
महिलाओं को मिला निर्णय लेने का अधिकार
रजत ने कहा कि इन पांच गारंटी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। अब वे परिवार के निर्णयों में पुरुषों के समान भूमिका निभा रही हैं। कांग्रेस ने जनता से किया हर वादा निभाया है।
कार्यक्रम में बाल विकास अकादमी के अध्यक्ष अडिवेश इटगी, महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ हल्लूर, जिला गारंटी समिति अध्यक्ष प्रकाश हलियाल, उपाध्यक्ष वीरेशय्या कडक़ौलमठ, संगमेश गौरक्कनवर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

