कांग्रेस नेताओं का ‘अंदरूनी’ समर्थन भाजपा कोभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र।

विजयेन्द्र का दावा

बागलकोट उपचुनाव में जीत का भरोसा

सीएम सिद्धरामय्या के लगातार प्रचार पर उठाए सवाल

बागलकोट. कर्नाटक के बागलकोट और दावणगेरे उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के ही कई नेता अंदरखाने भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन दोनों सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

सीएम के प्रचार पर तंज

पत्रकारों से बातचीत में विजयेन्द्र ने कहा कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट में भाजपा की बढ़त सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या घबरा गए हैं। इसी कारण वे लगातार पांच दिनों तक बागलकोट में डेरा डालकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपनी हार का आभास हो चुका है।

‘जो भी समर्थन दे, स्वागत है’

विजयेन्द्र ने स्पष्ट कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए जो भी नेता या कार्यकर्ता आगे आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा। विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल के प्रचार में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल यत्नाल ही नहीं, कोई भी आकर प्रचार करे, पार्टी उसका स्वागत करेगी।

दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला

उन्होंने कहा कि बागलकोट और दावणगेरे दोनों ही क्षेत्रों में कांग्रेस के कई नेता भाजपा को बाहरी समर्थन दे रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल

विजयेन्द्र ने राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति को भी चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं को महीनों से वेतन नहीं मिला है, वहीं पुलिसकर्मियों के वेतन में भी देरी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के खिलाफ जाएंगे और भाजपा को स्पष्ट जनसमर्थन मिलेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *