जल स्रोतों के संरक्षण को समय की आवश्यकताझील के समग्र विकास कार्य का भूमि पूजन करते विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा।

विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने कहा

तुंगा अपलैंड परियोजना के तहत झील विकास कार्य का शुभारंभ

झील की गाद निकालकर जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी

भूजल स्तर भी सुधरेगा

शिवमोग्गा. जल स्रोतों के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए विधायक एस.एन. चन्नबसप्पा ने कहा कि तुंगा अपलैंड परियोजना के तहत झीलों की गाद निकालकर उनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे भूजल स्तर में सुधार के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

वे शहर के बाहरी क्षेत्र में सुब्बय्या मेडिकल कॉलेज के पास स्थित झील के समग्र विकास कार्य का भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि झीलों का संरक्षण और विकास स्थानीय जल संसाधनों को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि झीलों का समुचित विकास किया जाए तो इससे वर्षा जल का बेहतर संचयन संभव होगा और आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ेगा।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ जल्द मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष मोहन रेड्डी, आनंद, मल्लिकार्जुन, मंजुनाथ, शिवुकुमार, मालतेश, नागराज तथा शशिकला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *