मुख्य मंच का निर्माण कार्य शुरूहम्पी उत्सव की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी एमएस दिवाकर।

हम्पी उत्सव, जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

होस्पेट (विजयनगर). विजयनगर के गौरव की याद फिर से दुनिया को दिलाने वाले हम्पी उत्सव की तैयारियां बुधवार को शुरू हो गईं। जिलाधिकारी एमएस दिवाकर ने गायत्री पीठ के पास मुख्य मंच के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एमएस दिवाकर ने कहा कि विजयनगर साम्राज्य की महिमा को दर्शाने वाला मंच बनाया जा रहा है। मंच निर्माण का ठेका पहले ही बेंगलूरु स्थित एक कंपनी को दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव के दूसरे दिन सुबह विजय वि_ल मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। हम्पी महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए शौकिया बाइकर्स की एक टीम बेंगलूरु से हम्पी तक बाइक रैली आयोजित करेगी।

तुंगा आरती, वसंत वैभव

जिलाधिकारी ने कहा कि हम्पी महोत्सव आधिकारिक रूप से 27 फरवरी को होस्पेट शहर में वसंत वैभव जुलूस के साथ शुरू होगा। उसी शाम, हम्पी में विरुपाक्ष मंदिर के पास तुंगा नदी के तट पर आकर्षक तुंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या हम्पी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में शामिल होने वाले फिल्म अभिनेताओं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की सूची तैयार करने का काम शुरू हुआ है। इंडियाज गॉट टैलेंट के प्रतियोगियों के साथ लोकप्रिय कलाकारों को भी आमंत्रित करने की योजना है।

पारिश्रमिक भुगतान

जिलाधिकारी ने कहा कि कवि गोष्ठी सहित पिछली बार भाग लेने वाले सभी कलाकारों को मानदेय का भुगतान किया गया है। इस बार प्रदर्शनी स्टॉलों का किराया 3,000 रुपए तय किया गया है। हम्पी कन्नड़ विश्वविद्यालय के प्रसारंगा पुस्तक भंडार को भी मौका उपलब्ध कराए जाएगा। कवि गोष्ठी होस्पेट में आयोजित करने की मांग है परन्तु हम्पी में ही इसका आयोजन किया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *