बेलगावी. बेलगावी के मारिहाल पुलिस थाने की पुलिस ने मराठी के बजाय कन्नड़ बोलने पर केएसआरटीसी बस कंडक्टर पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है परन्तु मराठी असाजिक तत्वों ने परिचालक के खिलाफ साजिश रची और उसके खिलाफ ही पोक्सो मामला दर्ज कराया था।
इस मामले के खिलाफ कन्नड़ समर्थक संगठन सडक़ों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी कंडक्टर के पीछे खड़े हैं।
अब कंडक्टर के खिलाफ पोक्सो मामला दर्ज करने वाले सीपीआई गुरुराज कल्याणशेट्टर पर गाज गिरी है।
शहर पुलिस आयुक्त यडा मार्टिन ने गुरुराज को मारिहाल पुलिस थाने से बेलगावी सीसीआरबी में तबादला कर आदेश जारी किया है। फिलहाल मंजुनाथ नायक को मारिहाल थाने का नया सीपीआई नियुक्त किया गया है।