मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, बेलगावी में पूर्व सैनिकों के लिए अवसर

बेलगावी. डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भर्ती के लिए 16-17 मार्च 2026 को बेलगावी स्थित मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में दो दिवसीय भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली सैनिक जनरल ड्यूटी तथा सैनिक क्लर्क (एसडी) पदों के लिए होगी।

भर्ती केवल उन्हीं पूर्व सैनिकों (नियमित सेना/टीए) के लिए है, जिन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में सेवा दी हो। अभ्यर्थियों का चरित्र “उत्कृष्ट” या “बहुत अच्छा” होना अनिवार्य है। साथ ही, आकार (शेप) – १ मेडिकल श्रेणी पूरी करना और सेवा अवधि पूर्ण कर विधिवत सेवानिवृत्त होना आवश्यक है।

आयु सीमा के अनुसार सैनिक जीडी पद के लिए अधिकतम आयु 46 वर्ष तथा सैनिक क्लर्क के लिए 48 वर्ष निर्धारित की गई है। पुनर्नियोजन सेवानिवृत्ति के दो वर्ष (जीडी) और पांच वर्ष (क्लर्क) के भीतर होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ 16 मार्च 2026 को प्रात: 8 बजे भर्ती स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। उसी दिन दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

पूर्व सैनिकों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि व समय का पालन करते हुए सभी आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाएं, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *