कुष्टगी-घाटप्रभा रेलवे लाइन की मांगकुष्टगी-घाटप्रभा रेलवे लाइन की मांग

हुब्बल्ली. नरगुंद शहर के जगन्नाथ राव जोशी और एफ.एम. हसबी रेलवे संघर्ष केंद्रीय समिति के सदस्यों ने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री वी. सोमन्ना के साथ कुष्टगी का दौरा कर उनसे कुष्टगी से नरगुंद होते हुए घटप्रभा तक एक नई रेलवे लाइन शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

संघर्ष समिति के सदस्य चन्नू नंदी ने कहा कि नई रेलवे लाइन को मंजूरी देनी चाहिए। इसके लिए शीघ्र ही सर्वेक्षण कराना चाहिए। कुष्टगी शहर तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना को जोडऩे वाला केंद्र है। हर साल करोड़ों भक्त देवी रेणुका एल्लाम्मा के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए कुष्टगी से नरगुंद और यल्लम्मागुड्डा पहाड़ी होते हुए घटप्रभा तक रेल मार्ग की आवश्यकता है। इसके लिए इस क्षेत्र के सांसदों की बैठक बुलाकर इस पर व्यापक चर्चा करने का अनुरोध किया गया है।

इस अवसर पर जी.आर. कदम, नागेश अप्पोजी, मनोहर हुइलगोल, शिवयोगी बेंडिगेरी, वीरेश बंगार शेट्टर और बसवराज गाणिगेर उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *