कार्यालयों के काम के घंटे बदलने की मांगविजयपुर में कार्यालयों के काम के घंटे बदलने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते राज्य सरकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई के पदाधिकारी।

राज्य सरकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विजयपुर. गर्मी में बढ़ती तपीश के कारण, विजयपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के काम के घंटे सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बदलने की मांग को लेकर कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने अपर जिलाधिकारी सोमलिंग गेन्नुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश शेडशाल ने कहा कि जिले में बढ़ती गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण, कर्मचारियों और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए 1 अप्रेल से 31 मई तक सरकारी कार्यालयों के काम के घंटे सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बदलने चाहिए।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष सैयद जुबैर एस केरूर, जिला महासचिव शिवराज बिरादार, राज्य परिषद सदस्य विजयकुमार हत्ती, मानद अध्यक्ष विश्वनाथ बेल्लनवर, कार्याध्यक्ष प्रकाश गोंगड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजशेखर दैवाडी, गंगाधर जेवुर, उपाध्यक्ष एसएस तेरदाल, संतोष राठौड़, सिद्धलिंगा हंचिनाल, खेल सचिव निजु मेलिनकेरी, संयुक्त सचिव दोड्डप्पा माडगी, संगठन सचिव शिवानंद मग्गाद, चंद्रकांत बी., गणेश डोबाले, निदेशक सदानंद बडिगेर, विजयकुमार बिसनाल, विश्वनाथ मैत्री, एमए शेख, विजयानंद मुद्देबिहाल और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *