हुब्बल्ली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की मांगहुब्बल्ली में सोमवार को हुब्बल्ली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की मांग को लेकर विधायक महेश टेंगिनकाई को ज्ञापन सौंपते राजस्थानी समाज, गुजराती समाज, पटेल समाज और व्यापारी।

विधायक महेश टेंगिनकाई को सौंपा ज्ञापन
हुब्बल्ली. राजस्थानी समाज, गुजराती समाज, पटेल समाज, व्यापारी समुदाय ने हुब्बल्ली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर विधायक महेश टेंगिनकाई को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि हुब्बल्ली से अहमदाबाद और जोधपुर के लिए उड़ान सेवाएं बंद होने से व्यापारियों को यात्रा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यक्तिगत, व्यावसायिक और आपातकालीन कारणों से सुविधाजनक और सीधे यात्रा विकल्पों की आवश्यकता के लिए हवाई सेवा महत्वपूर्ण है। इसके चलते हुब्बल्ली से जोधपुर और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करें। इससे समुदाय और क्षेत्र को बहुत लाभ होगा, साथ ही यह अंतरराज्यीय व्यापार को भी बढ़ा सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचेगा।
विधायक महेश टेंगिनकाई ने आश्वासन दिया कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री पर बनाकर हुब्बल्ली से जोधपुर और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू शीघ्र शुरू कराने का हर सभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थानी समाज, गुजराती समाज, पटेल समाज के मगराज भलगट, प्रकाश बाफना, उकचंद बाफना, बाबुलाल पारेख, अशोक कवाड़ आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *