जीर्ण-शीर्ण पुल, यातायात बाधितकुंदगोल तालुक के संशी-अत्तिगेरी के बीच स्थित जीर्ण-शीर्ण कल्ली हल्ला पुल।

बारिश में बह गया संशी-अत्तिगेरी के बीच स्थित कल्ली हल्ला पुल

हुब्बल्ली. कुंदगोल तालुक के संशी-अत्तिगेरी के बीच स्थित कल्ली हल्ला पुल टूट गया है, जिससे यातायात मुश्किल हो गया है।

पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण नहर में पानी के बड़े पैमाने पर आने से पुल का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया था। इसकी अभी तक मरम्मत नहीं की गई है।

लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली ने पहले ही मौके का दौरा कर निरीक्षण किया और पुल के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया था। अभी तक पुल का काम शुरू नहीं हुआ है, इसके चलते इस सडक़ पर यात्रा करने वाले किसान और वाहन चालक कोस रहे हैं।

आपदा आने से पहले काम पूरा करें

संशी गांव के विद्याधर सुंकद ने कहा कि संत शिशुनाल शरीफ का उत्सव 9 मार्च को शिग्गांव तालुक के शिशुनाल के शरीफगिरी में मनाया जाएगा। हुब्बल्ली, कुंदगोल, संशी समेत कई गांवों से श्रद्धालु संशी-अत्तिगेर मार्ग से शिशुनाल पहुंचते हैं। पुल जर्जर हो चुका है और खतरे को न्योता दे रहा है। आपदा आने से पहले काम पूरा करना चाहिए।

पुल की मरम्मत करें

गांव निवासी लोकेश शरावरी ने कहा कि हर साल हजारों लोग इस मार्ग से होकर गाडिय़ों और ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेले में आते हैं। मेले से पहले कम से कम अस्थायी तौर पर पुल की मरम्मत करनी चाहिए।

बैरिकेड्स लगाए जाएंगे

कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कार्य शुरू हो जाएगा। तब तक इस पुल पर यातायात रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
सुधाकर बागेवाड़ी, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *