छात्रों में अनुशासन और समय पालन जरूरीकृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की ओर से किसान ज्ञानविकास केंद्र में आयोजित ‘फ्रेशर्स डे’ कार्यक्रम को संबोधित करतीं जिलाधिकारी स्नेहल आर.।

जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने दिया संदेश

धारवाड़ कृषि महाविद्यालय में ‘फ्रेशर्स डे’ कार्यक्रम

हुब्बल्ली. जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि छात्रों को अनुशासन और समयपालन की आदत डालनी चाहिए। मेहनत से पढ़ाई कर, निश्चित लक्ष्य तय कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए और अच्छे नागरिक बनना चाहिए।

वे धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की ओर से किसान ज्ञानविकास केंद्र में आयोजित ‘फ्रेशर्स डे’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहीं थी। उन्होंने छात्रों को परिश्रम और लक्ष्य साधने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। महाविद्यालय के डीन वी.बी. कुलिगोड़ ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.एल. पाटील, निदेशक बी.डी. बिरादार और प्रो. श्रीपाद कुलकर्णी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *